Amarnath Yatra 2024, Amarnath is an important pilgrimage site in Hinduism, located approximately 135 kilometers from the capital city of Srinagar in the Anantnag district of Jammu and Kashmir.
It is situated at an altitude of 13,600 feet above sea level in a cave. The cave is 19 meters long, 16 meters wide, and 11 meters high.
Amarnath Yatra 2024
अमरनाथ हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है, जो जम्मू और कश्मीर के राजधानी श्रीनगर से लगभग 135 किलोमीटर दूर,
जिला अनंतनाग में समुद्रतल से 13,600 फीट की ऊँचाई पर एक गुफा में स्थित है।
इस गुफा की लंबाई 19 मीटर है और चौड़ाई 16 मीटर, जबकि उच्चाई 11 मीटर है।
आइये हम इस ब्लॉग पोस्ट में जानते हैं कि अमरनाथ यात्रा करने के लिए आपको कब और किस प्रकार जाना चाहिए
Introduction :-
अमरनाथ Amarnath हिन्दू धर्म का एक बहुत ही पवित्र तीर्थस्थल माना जाता है, कहते हैं कि इसी जगह पर भगवान शिव, पारवती माता को अमर कथा सुनाये थे. इसी वजह से इस जगह को अमरनाथ कहा जाने लगा.
हर साल लाखो की भीड़ में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन हेतु अमरनाथ यात्रा करते हैं, और भगवान शिव के दर्शन अमरनाथ गुफा Amarnath Cave के अन्दर बर्फ से बने शिवलिंग के रूप में करते हैं.
यही कारण है कि इसे बर्फानी बाबा के नाम से भी जाने जाना लगा.
Routes :-
अमरनाथ Amarnath या अमरनाथ की गुफा, जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ पर्वत पर स्तिथ है. यात्रा करने के लिए आप निम्नलिखीत route से अपनी यात्रा सम्पूर्ण कर सकते हैं.
अमरनाथ यात्रा मुलतः 2 स्थानों से प्रारंभ होती है –
Amarnath Yatra basically Starts from 2 points, listed below with the distance and time taken for the journey :-
| Routes | Distance(Approx) | Time Taken |
|---|---|---|
| Baltal Route – Baltal to Holi Amarnath Cave | 14 Kms | 1 Day |
| Pahalgam Route – Pahalgam/Chandanwadi to Holi Amarnath Cave (Passing through Pissu Top, Sheshnag and Panchtarni) | 35 Kms | 3 Day |
Baltal to Holi Amarnath Cave :-
बालटाल से बाबा बर्फानी या अमरनाथ गुफा करीब 14 Kms है जो की काफी खड़ी चढ़ाई वाला है, हलाकि इस रास्ते से आप अपनी यात्रा एक दिन में ही समाप्त कर सकते हैं | परन्तु इसके लिए आपको अति प्रातः यात्रा प्रारंभ करना होगा.

Pahalgam to Holi Amarnath Cave :-
पहलगाम से बाबा बर्फानी या अमरनाथ गुफा करीब 35 Kms है, जिसमे आपको कुछ ही पड़ाव पर कठिनाई का सामना करना पड़ेगा, जैसे की सबसे पहला पड़ाव – पिस्सू टोप Pissu Top, जो की काफी खड़ी चढ़ाई वाला पर्वत है, उसके आगे का रास्ता सुगम है और जगह जगह पर आपको भंडारे या लंगर और मेडिकल कैंप की सुविधा भी प्राप्त होगी.
पहलगाम पहुच कर आपको प्रातःकाल chandanwadi चंदनवाड़ी की ओर रवाना होना पड़ेगा जहा से आपकी अमरनाथ की यात्रा प्रारंभ करनी होगी.

हलाकि 35 Kms की चढ़ाई आप एक दिन में समाप्त नही कर सकते, इसलिए आपको पहली रात शेषनाग Sheshnang और दूसरी रात पंचतरनी Panchtarani में बिताना होगा. जहा रुकने के लिए आपको कैंप की सुविधा भी मिलेगी.
अब हम बात करते हैं कि आप बालटाल या पहलगाम तक कैसे पहुचेंगे How to reach Baltal or Pahalgam for Amarnath Yatra :-
By Air
अगर आप हवाई मार्ग से आना चाहते हैं तो श्री नगर Shri Nagar हवाई अड्डा सबसे निकटतम हवाई अड्डा है. यहाँ पहुच कर आप टैक्सी के द्वारा बालटाल या पहलगाम की ओर रवाना हो सकते हैं |
By Road
अगर आप सड़क मार्ग से आना चाहते हैं तो जम्मू से आप अपनी यात्रा प्रारंभ करें और बालटाल या पहलगाम की ओर रवाना हों, ध्यान रहे कि आप अपने गाडियों की अमरनाथ कैंप से रजिस्ट्रेशन कराना न भुले और बिना रजिस्ट्रेशन की गाड़ियों को किराये से लेने से बचें
By Train
अगर आप ट्रेन के माध्यम से आना चाहते हैं तो जम्मू रेलवे स्टेशन सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है, यहाँ आकर आप अमरनाथ बेस कैंप जाएँ, जो कि भगवती नगर Bhagwati Nagar में स्थित है.
यहाँ पहुचकर आपको आगे की यात्रा के लिए गाड़ी किराये में उपलब्ध हो जाएगी, ध्यान रखें सरकार द्वारा प्रमाणित गाड़ियों में ही आप सफ़र करें. प्राइवेट ट्रेवल एजेंट्स या प्राइवेट गाड़ियों (जिनका RF रजिस्ट्रेशन न हो) में सफ़र करने से बचें.
Modes of Yatra :-
अमरनाथ यात्रा आप कई तरीको से कर सकते हैं जैसे कि – पैदल, पिट्ठू, घोड़े या फिर हेलीकाप्टर के माध्यम से, जिसमे कि सबसे जादा श्रद्धालु पैदल यात्रा को सुगम और धार्मिक मानते हैं आइये जानते हैं इसके बारे में
- पैदल :- यदि आप पैदल यात्रा करना चाहते हैं तो आपके लिए यह यात्रा थोडा कठिन हो सकता है हलाकि इसे सुरक्षित भी माना गया है, हमारी राय यह है कि आप यात्रा के 1 महीने पहले 10kms-15kms रोजाना पैदल चलने का अभ्यास करते रहे
- पिट्ठू :- यदि आप पिट्ठू में यात्रा करने की सोंच रहें हैं तो ये आपके लिए थोडा सरल तो होगा लेकिन आप सुरक्षित महसूस नहीं कर पाएंगे, क्यूंकि रास्ते में आपको काफ़ी पहाड़िया पड़ेंगी जो आपको डर का अनुभव कराएंगी. पिट्ठू में यात्रा करने से पहले पिट्ठू वाले से उसकी ID जरुर मांगे. Amarnath Pitthu Rent पिट्ठू का किराया लगभग Rs.12000 से Rs.15000 (अनुमानित) हो सकता है.
- घोडा :- घोड़े में यात्रा करने के लिए आपको चंदनवाड़ी के आगे घोड़े उपलब्ध हो जायेंगे जिसका किराया लगभग Amarnath Yatra Ghoda Rent Rs.8000 से Rs.12000 (अनुमानित) हो सकता है.
- हेलीकाप्टर Helicopter Rent Amarnath yatra :- हेलीकाप्टर में यात्रा करने हेतु आप अपना रजिस्ट्रेशन इस वेबसाइट में जाकर करा सकते हैं – https://www.jksasb.nic.in/helirates.html
जिसका किराया लगभग Amarnath Yatra Helicopter Booking Price Rs.10800 से लेकर Rs.11700 होगा.
हमने अभी तक देखा की अमरनाथ यात्रा करने के लिए क्या क्या साधन और किस प्रकार हम अमरनाथ पहुच सकते हैं, आइये अब हम जानते हैं कि अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाये
Amarnath Yatra Registration Process :-
अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन के 2 तरीके हैं ऑफलाइन offline और ऑनलाइन online
- Offline ऑफलाइन :- ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको सबसे पहले आपका मेडिकल चेकअप कराना होगा जिसके लिए आपको अपने शहर के किसी जिला अस्पताल में जाना होगा,
जैसे ही आपको हेल्थ सर्टिफिकेट प्राप्त होगा, उसे आप लेकर पंजाब नेशनल बैंक Punjab National Bank या फिर जम्मू एंड कश्मीर बैंक Jammu & Kashmir Bank जाये और अमरनाथ रजिस्ट्रेशन काउंटर में संपर्क कर फॉर्म भर दें,
इसके लिए आपको एक पासपोर्ट साइज़ फोटो और आधार कार्ड की फोटोकॉपी साथ लेकर जाना है - Online ऑनलाइन :- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए भी आपको मेडिकल चेकअप करवाना अनिवार्य है, उसके बाद आप इस वेबसाइट में जाएँ – https://jksasb.nic.in/onlineservices/agreeme.html और वह दिए गये निर्देशों का पालन करें.
अमरनाथ यात्रा Amarnath Yatra Starting Date :-
अमरनाथ यात्रा संभवतः जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह से प्रारंभ होकर राखी त्यौहार तक होती है राखी त्यौहार के बाद अमरनाथ धाम की यात्रा बंद कर दी जाती है
इस साल यानी 2024 में अमरनाथ यात्रा कुछ इस प्रकार हैं
Amarnath Yatra Starting and Ending Date 2024
| Starting Date | Closing Date |
|---|---|
| June 29 2024 | 19th August 2024 |
Precautions (Things to keep in mind while doing Amarnath Yatra) – अमरनाथ यात्रा में क्या क्या सावधानिया रखें :-
- यात्रा के 1 महीने पहले से पैदल चलने का अभ्यास करें
- स्वास्थ्य ख़राब होने पर यात्रा बिलकुल न करें
- अकेले यात्रा न करें
- रजिस्ट्रेशन पहले से करा लें
- जादा luggage अपने साथ न लेकर जाएँ केवल जरुरत की चीजें ही साथ रखें
- रेनकोट और गर्म कपडे तथा ग्लव्स और मोज़े जरुर साथ रखें
- साथ ही सामान्य मेडिसिन जैसे सर्दी और बुखार के जरुर रखें
- यात्रा रजिस्ट्रेशन करते वक़्त सही जानकारी प्राप्त कराएँ
- पिट्ठू घोड़े हेलीकाप्टर या टैक्सी किराये से करने वक़्त सतर्क रहें किसी तरीके के ऑफर्स या डिस्काउंट के झांसे में न फसे
- हेलीकाप्टर का रजिस्ट्रेशन दिए गए लिंक से ही कराएँ
- पिट्ठू घोड़े या टैक्सी करते वक़्त सामने वाले से उनकी ID जरुर मांगे
- यात्रा सावधानी पुर्वक करें, किसी तरीके का मजाक या छेड़खानी न करें


